{"_id":"579f87c74f1c1b56152b92c4","slug":"cain-gurpreet-singh-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की हत्या करने वाला गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की हत्या करने वाला गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पकड़ा।
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई अवतार सिंह की हत्या में नामजद उसके छोटे भाई गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।
गांव दिउरिया जसवंतपुर निवासी 29 वर्षीय अवतार सिंह 26 जुलाई की रात घर से डेढ़ सौ मीटर दूर नलकूप की खंडहर हो चुकी कोठरी के पास लेटा था। 27 जुलाई की सुबह देर तक उसके घर नहीं आने पर पत्नी मनप्रीत कौर मौके पर पहुंची तो अवतार सिंह का रक्त रंजित शरीर चारपाई पर पड़ा देख शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर जाम हो गए। अवतार सिंह के सिर, सीने और पेट में तीन गोलियां मारी गई थीं। मनप्रीत कौर ने पति की हत्या का इल्जाम देवर गुरप्रीत सिंह पर लगाते हुए कहा कि जमीनी विवाद के चलते देवर ने ही पति की हत्या की है। पुलिस ने गुरप्रीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गुरप्रीत सिंह को दबोच लिया गया। इससे पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।