फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullet wounds Tantric death

गोली से घायल तांत्रिक की मौत

Tue, 19 May 2015 12:49 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bullet wounds Tantric death
ककरा कब्रिस्तान के पास गोली मारकर घायल किए गए तांत्रिक ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तांत्रिक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक की हत्या यूकेलिप्टस के पेड़ों में हिस्सा न देने पर भाड़े के हत्यारों से कराई गई थी।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी तांत्रिक शंभूदयाल को 14 मई की शाम छह बजे ककरा कब्रिस्तान के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। थाना सदर बाजार पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शंभूदयाल मूलरूप से हरदोई जिले के कस्बा पिहानी का रहने वाला था।  वहां उसकी 15 बीघा जमीन भी है। पिहानी में शंभूदयाल के दो सगे भाई सूरजबली और खंजनलाल रहते हैं।
विज्ञापन

शंभूदयाल की जमीन पर उसके बड़े भाई सूरजबली ने 15 साल पहले करीब साठ यूकेलिप्टस के पेड़ लगवाए थे। सूरजवली का लड़का कलेक्टर इन पेड़ों में शंभूदयाल से आधा हिस्सा मांग रहा था लेकिन वह हिस्सा देने को तैयार नहीं था। शंभूदयाल ने अपने दूसरे भतीजे शिंकू को पेड़ और जमीन देने का मन बना लिया था। इसे लेकर कलेक्टर उससे रंजिश मामने लगा। कलेक्टर ने तांत्रिक की हत्या करने का ठेका 50 हजार रुपये में अपने भांजे आजाद निवासी पिहानी को दे दिया। 14 मई को आजाद कलेक्टर के बेटे रूपेश और पिहानी के ही लईक को लेकर मारूति वैन से शाहजहांपुर आया। लईक ने तांत्रिक को अपनी पत्नी की तबियत खराब होने के बहाने ककरा कब्रिस्तान बुला लिया और गोली मार दी। आजाद ने लईक को 10 हजार रुपये दिए। जब आजाद और लईक ने कलेक्टर से बाकी 40 हजार रुपये मांगे तो उसने यह कहकर कि जब तक तांत्रिक मरेगा नहीं, रुपये नहीं मिलेंगे। इस पर आजाद, रूपेश, कलेक्टर और लईक रविवार को तांत्रिक को मौत के घाट उतारने के इरादे से फिर यहां पहुंचे लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लईक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए आजाद, रूपेश और कलेक्टर से तमंचा, चाकू और चापड़ बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed