फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSA, two teachers To suspend

बीएसए ने दो शिक्षकों को किया निलंबित

Tue, 19 May 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 19 May 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में अनियमितताएं बरतने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने दोनों निलंबन खंड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति पर किए गए। साथ ही मामलों की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दिए।
विज्ञापन

तिलहर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंधिया के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह की शिकायत मिलने पर वहां के खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच की। जांच में पाया कि वह विद्यालय में मिड डे मील में हेरफेर करके शासकीय धनराशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही सहायक अध्यापक ब्रह्मानंद का अवकाश प्रार्थना पत्र होने के बावजूद उसे रजिस्टर पर अंकित न करने का दोषी भी पाया गया। इस मामले में बीएसए की संस्तुति पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अल्हागंज में भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए भेजी गई धनराशि में एक लाख रुपये का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद की संस्तुति पर बीएसए ने वहां के प्रधानाध्यापक मनमोहन त्रिवेदी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed