{"_id":"592334634f1c1b3e6a53707c","slug":"bodies-buried-in-body-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या कर शव नींव में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या कर शव नींव में दफनाया
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 23 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुही के पास नेशनल हाईवे किनारे बंद पड़ी राइस मिल में एक महीने से काम कर रहे एक श्रमिक को बकाया मजदूरी मांगने पर पीटकर मार डाला गया और शव मिल की एक निर्माणाधीन दीवार की नींव में दफना दिया गया। तलाश में निकले परिवार वालों को उसका शव सोमवार सुबह मिट्टी में दबा मिला। इससे गुस्साए लोगों ने ठेकेदार व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। श्रमिक के भाई की तहरीर पर ठेकेदार और मुनीम पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव चकभिठारा के रहने वाले तन्ने का 20 वर्षीय पुत्र श्रमिक वेदपाल गांव जमुही के पास मिट्ठू लाल की बंद पड़ी राइस मिल में एक महीने से ईंट ढोने का काम कर रहा था। परिवार वालों के अनुसार बरनई के रहने वाले ठेकेदार शब्बीर ने उसे मजदूरी पर अपने साथ रख रखा था। शब्बीर को वहां एक दीवार बनाने का ठेका मिला हुआ है। रविवार सुबह वेदपाल घर से काम करने निकला था, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई। भाई सर्वेश व रामपाल ने मिल पहुंचकर शब्बीर से वेदपाल के बारे में जानकारी की तो बताया कि उसने वेदपाल को मजदूरी देकर भेज दिया था। पूरी रात तलाश के बाद भी वेदपाल का कोई सुराग नहीं लगा। उसके भाई सोमवार सुबह दोबारा मिल परिसर में गए तो खुदी पड़ी नींव में एक जगह मिट्टी से दबे वेदपाल के गमछे का एक कोना व सिर के कुछ बाल दिखाई दिए। उन्होंने जब मिट्टी हटाई तो वेदपाल का शव मिला। वेदपाल की साइकिल घटना स्थल से दूर झाड़ियों में पड़ी मिली।
घटना का पता लगने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स व एएसपी सिटी कमल किशोर, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव भी पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। साथ ही भाई सर्वेश की ओर से हत्या मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वेदपाल के सिर में गुम चोट और शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं। एसओ ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। साथ ही मामले मेें अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी पीटा था
एसओ कमरुल हसन ने बताया कि वेदपाल 300 रुपये प्रति हजार ईंट के हिसाब से ढुलाई करता था। उसने 15 हजार ईंटें ढोई थी जिसका पारिश्रमिक 4500 रुपये होता है। मिली जानकारी के अनुसार मुनीम ने रविवार को 500 रुपये दिए थे, इससे पहले भी वह 500 रुपये ले चुका था। बताया जा रहा है कि बकाया रुपये मांगने पर एक दिन पहले भी ठेकेदार और मुनीम ने वेदपाल की पिटाई की थी।