फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Black buck killing took off horn smuggler

काले हिरन को मारकर सींग काट ले गए तस्कर

Wed, 17 Jun 2015 09:18 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 17 Jun 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
Black buck killing took off horn smuggler
विलुप्त होते काले हिरण (ब्लैक वक) को घेर का तस्करों ने मार डाला और उसके सींग काटकर ले गए। हिरण का शव बरतारा के समीम एक राइस मिल के सामने पाया गया है। वन विभाग के कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वनरक्षक उचौलिया की तरफ से अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित बरतारा के पास एक राइस मिल के सामने एक परिपक्व काले हिरन का शव ग्रामीणों ने बुधवार सुबह देखा, जिसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं थे। अलबत्ता, उसके दोनो सींगों को किसी धारदार हथियार से काटा गया था, जिससे खून का रिसाव हो रहा था। सूचना सुबह ही पुलिस और वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन दोनों की विभाग कुंभकर्णी नींद में सोते रहे। यह मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद दोनों ही विभागों  के कर्मियों में काले हिरन के शव को खोजना शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के सुबह करीब 11 बजे बरतारा के समीप एक राइस मिल के गेट पर काले हिरन का शव बरामद किया जा सका। इसको तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जमुका पशु अस्पताल  काले हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन



बरतारा की एक राइस मिल के सामने हिरन का शव मिला है। इसके दोनों सींगो को धारदार हथियार से काटा गया है, जिससे हिरन के सींागो की तस्करी के संकेत मिल रहे है। शव का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट के लिए वनरक्षक को थाना रोजा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बनारसी दास, रेंजर्स, वन विभाग


हिरन का शव सड़क के किनारे पाया गया है। इससे उसके दुर्घटना होने का अनुमान है। हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
- मो. इश्त्यिाक, कार्यवाहक थाना प्रभारी, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed