फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riders beaten up by villagers,one died

बाइक सवारों को लाठी डंडों से पीटा,एक की मौत,साथी गंभीर

Wed, 20 Sep 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beaten up by villagers,one died
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो व साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति की बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का इलाज शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। साइकिल सवार को भी परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।  मामले की तहरीर मदनापुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गौसनगर निवासी भटियारा समुदाय के नबी अहमद अपने पड़ोस के ही अजमततुल्ला के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार सद्दाम की शादी में शिरकत करने के बाद घर को लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे जब उनकी बाइक अतिबरा मोड़ के पास पहुंची, गांव कलान निवासी सुनील साइकिल से अचानक रोड पर बाइक के सामने आ गया। वह अपनी ससुराल अतिबरा से लौट रहा था। बाइक और साइकिल में भिड़ंत होते ही तीनों लोग रोड पर आ गिरे, कुछ ही देर में सुनील की ससुराल के गांव अतिबरा से तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और घायल बाइक सवारों पर टूट पड़े। इसी बीच वहां डायल 100 पुलिस की गाड़ी पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन गंभीर हालत के चलते नबी अहमद को बरेली के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां रात लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई, जबकि अजमततुल्ला गंभीर हालत में शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed