फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike found were stolen

बरामद बाइकें चोरी की निकली, दो आरोपी गए जेल

Fri, 11 Aug 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bike found were stolen
- फोटो : file pic

थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार को झाले से बरामद बाइकें चोरी की निकलीं। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें  न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव सिकंदरपुर में हरजिंदर सिंह के झाले पर छापा मारा था। इस दौरान एक बाइक खुली हुई हालत में संदूक में रखी थी जबकि दूसरी बाइक हरजिंदर सिंह चला रहा था। पुलिस दोनों बाइकों और हरजिंदर सिंह को थाने ले गई थी। हरजिंदर सिंह ने बाइकों के चोरी की होने से इंकार किया था। थाने में कड़ाई से पूछताछ में हरजिंदर सिंह ने बाइकों के चोरी की होने की बात कबूल कर ली। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव सिकंदरपुर के ही सुखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed