फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhai was beaten to death on suspicion of wheat theft

गेहूं चोरी के शक पर विवाद भाई को पीटकर मार डाला

Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज/ शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो खुदागंज/ शाहजहांपुर। Updated Thu, 13 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhai was beaten to death on suspicion of wheat theft
घायल - फोटो : अमर उजाला
- खेत पर ही जमकर चले लाठी-डंडे , दो भाई घायल
विज्ञापन

- मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
- गेहूं के एक गठ्ठर चोरी की शिकायत थाने पर की थी


खेत से गेहूं चोरी के शक में हुए विवाद के चलते बुधवार सुबह खुदागंज में भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के बेटे की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खुदागंज के मोहल्ला रामबाग निवासी बाबूराम (50) अपने छोटे भाई भगवानदास कश्यप के साथ परिवार में एक साथ रहते हैं, जबकि बड़े भाई तेजराम अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। भाई तेजराम ने मंगलवार दोपहर बाबूराम के घर पर काम करने वाले भुंडी निवासी महिपाल पर अपने खेत से गेहूं का एक गठ्ठर चोरी करने का आरोप लगाया, जिसका बाबूराम व भगवान दास ने विरोध जताते हुए आरोप को गलत बताया। इस पर तेजराम अपने भाई बाबूराम, भगवानदास, महिपाल व भतीजे श्रीपाल के खिलाफ थाने पर गेहूं चोरी की तहरीर दे आए।
विज्ञापन

शाम को दो सिपाही गांव आए और बाबूराम आदि से कहा कि तुम लोगों के खिलाफ गेहूं चोरी की तहरीर आई है, थाने आ जाना। इसी बात का उलाहना लेकर बाबूराम छोटे भाई भगवानदास के साथ बुधवार सुबह 9 बजे तेजराम से मिलने खेत पर पहुंचे और वहां मौजूद तेजराम व उसके बेटे माखन, ओमकार के सामने पुलिस को गेहूं चोरी की तहरीर देने पर आपत्ति जताने लगे। दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में खेत पर ही जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में बाबूराम के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। वहीं भगवानदास और दूसरे पक्ष के तेजराम भी चोटिल हो गए। बाबूराम के जमीन पर गिरते ही तेजराम अपने पुत्रों के साथ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे लालाराम की ओर से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस की लापरवाही में गई जान
मृतक के भाई भगवानदास ने बताया कि यदि पुलिस ने अपने स्तर से उसके घायल भाई को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचवा दिया होता तो शायद उसके भाई की जान बच जाती, लेकिन पुलिस ने अस्पताल तक पहुंचाने में कोई मदद नहीं की। घटना के बाद वह सबसे पहले गंभीर रूप से घायल भाई बाबूराम को थाने पर लेकर गया, लेकिन वहां पुलिस ने कोई मदद नहीं की और खुद ही घायल भाई को प्राइवेट वाहन से खुदागंज अस्पताल ले जाने को कहा। खुदागंज से उसे कटरा अस्पताल भेज दिया गया और फिर यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यदि पुलिस की मदद से भाई को सीधे जिला अस्पताल भेज दिया गया होता तो भाई की जान नहीं जाती।


भाइयों के बीच सुबह लाठी-डंडे चल गए थे, इसमें एक भाई को गंभीर चोट आई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा 308 धारा में दर्ज किया गया था। जिला अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। मुकदमा अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया जाएगा।
 रमेश भारतीय, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed