फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BDC woman accused of kidnapping a member

महिला बीडीसी सदस्य के अपहरण का आरोप

Sun, 31 Jan 2016 01:11 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
 गांव पतरातपुर की बीडीसी महिला सदस्य के पति ने शनिवार की रात थाने में
विज्ञापन
तहरीर देकर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि बीडीसी सदस्य ने इस बात से इनकार किया है। इस प्रकरण में थाना गेट पर तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा और ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अजय यादव में जमकर नोकझोंक भी हुई। एसो रजी अहमद ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए जांच करने की बात कही है।
गांव पतराजपुर निवासी कन्हई ने थाने में दी तहरीर में बताया उनकी पत्नी कांती देवी बीडीसी सदस्य हैं। शाम को गांव बनासदेवी के तीन व्यक्ति चार पहिया वाहन से उनके घर पर आए और पत्नी से साथ चलने को कहने लगे। विरोध करने पर तीनों ने जबरन उनकी पत्नी को गाड़ी में डाल लिया और अपहरण कर ले गए। बीडीसी सदस्य के अपहरण की खबर फैलते ही नेताओं की भीड़ थाना गेट पर इकट्ठी हो गई। विधायक रोशन लाल वर्मा ने ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी अजय यादव पर अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन अजय यादव ने कहा कि सदस्य अपनी मर्जी से उनके घर गई है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने महिला बीडीसी सदस्य की तलाश शुरू कर दी। उधर, बीडीसी सदस्य कांती देवी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उनका अपहरण नहीं किया गया। वह अपनी मर्जी से उन लोगों के साथ आई हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed