{"_id":"6e1ef485855acb2debdb9d00166fc6a7","slug":"bareilly-financier-beaten-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के फाइनेंसर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के फाइनेंसर को बंधक बनाकर पीटा
रोजा।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋण का पैसा वसूलने गए बरेली के फाइनेंसर को रामापुर बरकतपुर गांव में बंधक बनाकर पीटा गया और उससे 21 हजार सात सौ की नगदी भी लूट ली गई। पीड़ित ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और थाने पर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
यह वाक्या थाना क्षेत्र के रामापुर बरकतपुर गांव का है। सोमवार की दोपहर बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के कुहाड़ापीर निवासी सोमेंद्र बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। कंपनी द्वारा दिए गए ऋण की वसूली के लिए सोमेंद्र ऋणी शेर बहादुर सिंह के घर तकादा करने गए थे।
सोमेंद्र का आरोप है कि शेर बहादुर ने ऋण का पैसा देने के बजाय उसको एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी डंडो से पीटा। इससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। सोमेंद्र से 21 हजार सात रुपये और मोबाइल छीन लिया है।
विज्ञापन
सोमेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने किसी तरह से मानमनुहार कर अपने आपको बचाया और थाने में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अपराध का अल्पीकरण कर रिपोर्ट एनसीआर की धाराओं में दर्ज की और सोमेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।