{"_id":"35a65ab38e6fda6665806041a04b8d2b","slug":"bareilly-event-evidence-collected-by-the-crime-branch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्राइम ब्रांच ने जुटाए घटना से जुड़े साक्ष्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली क्राइम ब्रांच ने जुटाए घटना से जुड़े साक्ष्य
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
जगेंद्र प्रकरण के मामले में बुधवार को बरेली क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए आई। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने जगेंद्र प्रकरण से संबंधित साक्ष्य जुटाए।
बरेली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सैयद अनवार अली और इंस्पेक्टर अंतराम सिंह बुधवार को जगेंद्र से जुड़े मुकदमों की जांच के लिए आए। क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। साथ ही मुकदमों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना सदर बाजार पुलिस से जगेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा से जुड़े कागजात लिए। क्राइम ब्रांच की टीम ने एसपी सिटी राजेश कुमार से भी थाना सदर बाजार में मुलाकात की।