फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   badamaash vrddha ke rupaye chheenakar pharaar Geezer crook snatched Rs absconding

  बदमाश वृद्धा के रुपये छीनकर फरार 

Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो जलालाबाद।
ब्यूरो जलालाबाद। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 badamaash vrddha ke rupaye chheenakar pharaar Geezer crook snatched Rs absconding
रुपये छीनकर फरार - फोटो : अमर उजाला
दूसरी घटना में बैग से रहस्यमय ढंग से 20 हजार रुपये गायब
विज्ञापन

बुधवार को बैंक से रुपये निकालकर घर को चली वृद्धा से बाइक सवार बदमाश ने रुपये छीने और फरार हो गया जबकि दूसरी घटना में बैंक से निकाले गए बीस हजार रुपये रहस्यमय ढंग से लापता हो गए।
पहली घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गांव कोठा वाला बाग निवासी बुधपाल की पत्नी रेशमवती ने कोआपरेटिव बैंक से अपने वृद्धावस्था पेंशन खाते में आई नौ सौ रुपये की रकम निकाली और बैंक से बाहर निकले रुपये उनके हाथ में ही थे इस दौरान वहां मौजूद बाइक सवार युवक ने वृद्धा के हाथ में झपट्टा मारकर रुपये छीने और भाग निकला। पीड़िता ने कोतवाली में आपबीती सुनाई। लोगों का कहना था कि आरोपी ने गरीब वृद्धा पर भी तरस नहीं खाया। 
विज्ञापन

दूसरी घटना में हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव केशवपुर निवासी रामवती का स्टेट बैंक की मेन शाखा में खाता है। बुधवार को वह अपने बेटे ओमप्रकाश के साथ बैंक आई और खाते से बीस हजार रुपये निकाले। रकम ओमप्रकाश ने बैग में रख ली और वापस घर जाने को दोनों टेंपो में सवार हो गए। बैठने के बाद बेटे ने सोचा कि बैग चेक कर लें, लेकिन बैग देखने पर उसमें से रुपये गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।  इसके बाद मां बेटे दुबारा बैंक आये और मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक तथा पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के दौड़ाने पर फायर कर भागे अज्ञात लोग 
जलालाबाद में गांव बझेड़ा स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के बाहर दो संदिग्धों पर लुटेरे होने का शक होने पर कुछ ग्रामीणो ने जब उनकी घेराबंदी करनी चाही, तभी उक्त संदिग्ध तमंचे से फायर कर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। 

गांव गुरूगवां के अनुराग ने पुलिस को बताया कि वह उक्त शाखा से रुपये निकालने गया था। बैंक के बाहर खड़े दो युवकों पर उन्हे लुटेरे होने का शक हुआ तो उन्होंने फोन के जरिए अन्य गांव वालों को मौके पर बुला लिया। मामला समझ उक्त युवक वहां से भागने लगे, तभी उन लोगों ने घेराबंदी करनी चाही। आरोप है कि अपने को घिरता देख एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे लोग घबरा गये और मौका पाकर उक्त दोनों भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed