{"_id":"57bb359c4f1c1b8c63d4fdd9","slug":"bad-behavior-with-school-going-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
gangrape
- फोटो : demo
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव में रहने वाली छात्रा के स्कूल आते-जाते समय गांव का एक युवक छेड़खानी करता है। उससे परेशान होकर सोमवार को छात्रा ने थाना सदर बाजार में शिकायत की। वहीं सदर क्षेत्र की दो बहनों, आठ वर्षीय और सात वर्षीय, ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि मोहल्ले के दो लड़के स्कूल से आते-जाते समय छेड़खानी करते हैं।
सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा दिन में अपनी मां-पिता और ग्राम प्रधान के साथ थाना सदर बाजार पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। वह रोजाना साइकिल से स्कूल आती है। उसने बताया कि गांव का एक लड़का स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इसी क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली आठ वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह अपनी सात वर्षीय बहन के साथ स्कूल जाती है, तभी मोहल्ले के दो लड़के रास्ते में छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी देते हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत कर चुके हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।