फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Awareness of transporter truck caught fake number

ट्रांसपोर्टर की जागरूकता से पकड़ा फर्जी नंबर का ट्रक

Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर की जागरूकता से फर्जी नंबरप्लेट लगाकर माल लूटने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस मामले को मैनेज करने में जुटी है। पकड़ा गया चालक और उसका स्वामी सहारनपुर का रहने वाला बताया गया है। थाना क्षेत्र के मंडी के सामने संजोग ट्रांसपोर्ट पर एक चालक ट्रक लेकर आया और 360 कट्टे बासमती चावल बुक करके उसकी बिल्टी बनवाने लगा। ट्रांसपोर्टर ने उसके ट्रक का नंबर देखा तो परिवहन विभाग की बेवसाइड पर देखा तो हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के परमजीत के नाम थ्री व्हीलर दर्ज है। ट्रांसपोर्टर उत्तम कुमार का आरोप है चालक से जब ट्रक के कागज दिखाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इसी बीच पुलिस को सूचना देकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गये चालक ने पुलिस को अपना नाम बाबर पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम कपोरी थाना अंबेटा जिला सहारनपुर और अपने मालिक का नाम कामिल बताया है। पुलिस का अनुमान है कि फर्जी नंबर प्लेट के सहारे माल लोड करके चालक गायब हो जाता है, जिसमें ट्रक मालिक की मिली भगत हो सकती है। मगर शुक्रवार की शाम छह बजे की इस घटना की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम तक दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed