फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Artisan's Spirit Demand justice

शिल्पी की आत्मा मांग रही इंसाफ

Sun, 17 May 2015 12:25 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
पुवायां (शाहजहांपुर) Updated Sun, 17 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा की शिल्पी की मौत का मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है। 11 मई को उसका शव बंडा क्षेत्र में गोमती नदी में मिला था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गोमती नदी में सोमवार को लोगों ने एक लड़की का शव पड़ा देखा था। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शिल्पी की मौत डूबने से हुई है। मंगलवार को लड़की की शिनाख्त गांव कोल्हूगाढ़ा निवासी ब्रजकिशोर की अविवाहित पुत्री 22 वर्षीय शिल्पी के रूप में हुई। बंडा पुलिस कोल्हूगाढ़ा पहुंची तो परिवार के लोगों ने फोटो देखकर शव शिल्पी का होने से इंकार कर दिया था। शिल्पी के परिवार वालों का कहना था कि उसकी मौत बीमारी से होने के बाद शव को खीरी के पलिया क्षेत्र में शारदा नदी में जल प्रवाह कर दिया गया था।
एसओ रजी अहमद ने शव का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को शिल्पी के परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि शव शिल्पी का ही है। यहीं नहीं परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को लेने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

लोग सवाल उठा रहे हैं कि शिल्पी किसी बात से परिवार के लोगों से नाराज होकर घर से गायब हो गई थी तो इसकी सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई? आत्महत्या करने के लिए वह घर से लगभग 20 किमी दूर क्यों गई? जबकि कोल्हूगाढ़ा से बंडा क्षेत्र तक रास्ते में तमाम तालाब आदि पड़ते हैं। शिल्पी के शव को परिवार के लोगों ने पहले पहचानने से इंकार क्यों कर दिया? परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि शिल्पी की मौत बीमारी से हुई है और उसका अंतिम संस्कार शारदा नदी में किया गया है। शव शारदा से गोमती नदी में कैसे पहुंच गया? जबकि दोनों नदियोें की दूरी कम से कम 60 किमी है। पुलिस इन सवालों का जवाब खोजने का प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शिल्पी की मौत को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस थोड़ा सा भी प्रयास कर दे तो शिल्पी की मौत का राज खुलते देर नहीं लगेगी। एसओ रजी अहमद ने बताया कि इस मामले में जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed