फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arson of a side in the land dispute, the other gust Fire

भूमि विवाद में एक पक्ष ने की आगजनी, दूसरे ने झोंका फायर

Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Arson of a side in the land dispute, the other gust Fire
शनिवार देर शाम गांव झरहरहीपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट तथा आगजनी की घटना हो गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हो सका। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उक्त गांव के राजाराम ने पुलिस को बताया कि गांव में खाली पड़ी जमीन पर कंडे की बठिया को गांव के ही लटूरी, कृष्णपाल तथा रामविलास ने जबरदस्ती हटाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर न केवल उक्त दबंगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की बल्कि घर में आग भी लगा दी, जिससे उसके घर में रखा सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जबकि उन लोगों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के खिलाफ हरिजन एक्ट के अलावा मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे पक्ष के लटूरी यादव की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी जगह में राजाराम द्वारा रखे गए बठिया को हटाने के लिए कहा गया, तभी राजाराम और उसके भाई वंशपाल तथा राजपाल ने उन लोगों को पीटा। विरोध करने पर वंशपाल ने गोट में लगा तमंचा निकालकर फायर कर दिया, लेकिन मिस हो जाने से वे लोग बच गए। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट के अलावा धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed