फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   area wise fight bitween sattebaaz

इलाके को लेकर छिड़ी सट्टेबाजों में जंग

Tue, 10 Mar 2015 06:14 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Tue, 10 Mar 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
area wise fight bitween sattebaaz
क्षेत्र में सट्टे की कमान संभालने वाले गुटों के बीच इलाके को लेकर विवाद छिड़ गया है। इससे पुवायां में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले को हल्के में ले रही है।
विज्ञापन

पुवायां में पहले सट्टे की कमान एक ही व्यक्ति के हाथ में थी। बाद में सट्टे से जुड़े ऊपर बैठे लोगों ने धंधा बढ़ाने के लिए एक और गुट को जोड़ लिया और पुवायां क्षेत्र को दो भागों में बांट दिया। बाद में पूरे क्षेत्र को तीन और वर्तमान समय में चार हिस्सों में बांट कर सट्टा खिलवाया जा रहा है। चार अलग गुटों के इस धंधे से जुड़ जाने के कारण वर्चस्व की लड़ाई भी शुरू हो गई है। सभी गुट अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहते हैं। इस कारण एक दूसरे के क्षेत्र में जाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। इस कारण गुटों के बीच रंजिश और झगड़े बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

होली के दिन पुवायां के एक युवक को दूसरे गुट के लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा था। इससे युवक की हालत बेहद बिगड़ गई थी। पुलिस ने मात्र एनसीआर लिखकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पिटा युवक बेहद गंभीर हालत में है। उसका एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरे गुट ने मारपीट को चुनौती के रूप में लिया है और वह बदला लेने की नीयत से आरोपी गुट पर हमला करने की तैयारी में है। चर्चा है कि प्रतिमाह चढ़ावे के कारण पुलिस चुप्पी साधे है। उधर, पुलिस पुवायां में सट्टे का धंधा होने की जानकारी से ही इंकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि इस तरह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed