{"_id":"589e07dd4f1c1b7b373788e3","slug":"ankur-named-in-the-murder-of-two-people-sent-to-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुल की हत्या में नामजद दो लोगों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकुल की हत्या में नामजद दो लोगों को भेजा जेल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नवाबपुर गंगा निवासी अंकुल की हत्या के मामले में नामजद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव नबावपुर निवासी 32 वर्षीय अंकुल मंगलवार को गांव के कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद अंकुल वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव ऊंचा गांव के पास शारदा नहर में एक शव पड़ा हुआ है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर अंकुल के परिवार के लोगों को बुलाया तो उन्होंने शव की पहचान की। अंकुल का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में अंकुल की मौत डूबने से होना पाई गई थी। हालांकि उसके घुटनों आदि पर हल्की चोटों के निशान भी पाए गए थे। मृतक की पत्नी रूबी की तहरीर पर गांव के ही ओमकार, सूरज, माजिद, होशियार सिंह के खिलाफ अंकुल को शराब पिलाकर पीट पीटकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को होशियार सिंह और ओमकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि शेष नामजदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन