फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   And spoil, just try Had accused

लूट नहीं, सिर्फ कोशिश  की थी बदमाशों ने

Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
 गांव पिपरिया भागवंत के रामऔतार के पास से 40 हजार रुपये की लूट नहीं हुई थी। लूट के प्रयास के दौरान विरोध करने और शोर मचा देने पर बदमाश भाग निकले थे। रामऔतार ने शनिवार को खुद की लूट का खंडन करते हुए कहा कि उसने लोगों के कहने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामऔतार ने शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने पुत्र छोटे के साथ खुटार की बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक से 40 हजार रुपये लेकर घर जा रहा था। सिल्हुआ मार्ग पर दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल करने के बाद रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शुक्रवार दोपहर लूट की बात कहने वाले रामऔतार ने शाम को 32 हजार रुपये की भैंस खरीदी। भैंस बेचने वाले से बात की गई तो उसने बताया कि रामऔतार ने नगद 32 हजार रुपये देकर भैंस ली है। शक होने पर रामऔतार से रुपयों के बाबत पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयान कर दी। रामऔतार ने बताया कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया तो उसने पुत्र सहित शोर मचा दिया, इस पर बदमाश हड़बड़ा गए और बिना लूट किए भाग निकले। गांव पहुंचने पर कुछ लोगों ने उससे लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा, जिस पर उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। बैंक से निकाले गए रुपयों में 32 हजार से उसने भैंस खरीदी है। लूट प्रकरण का पटाक्षेप हो जाने पर पुलिस ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed