फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accident in Gujarat, five laborers from Sitapur dead

Sitapur News: गुजरात में हादसा, सीतापुर के पांच मजदूरों की मौत

Sat, 10 Oct 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accident in Gujarat, five laborers from Sitapur dead
रामपुर मथुरा क्षेत्र के हादसे में जान गंवाने वाले लोगो के रोते विलखते परिजन ।
भुज/रामपुर मथुरा। गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक और पिकअप ट्रक टक्कर में सात मज़दूरों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए सात में से पांच मजदूर सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं।
विज्ञापन

भुज जिले के खावड़ा थाने के उपनिरीक्षक एमबी चावड़ा ने बताया कि हादसा खावड़ा के पास रिन्यूएबल एनर्जी पार्क के अंदर सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ। जहां विपरीत दिशाओं से आ रहे ट्रक और बोलेरो कैंपर (पिकअप वाहन) के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि सात मजदूर क्षतिग्रस्त बोलेरो कैंपर के अंदर फंस गए थे। उन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। उन सभी की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल मजदूरों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

हादसे में इनकी गई जान
1. कुलदीप कुमार ( 26) - निवासी बिंद्रा पुरवा (खनेवा)
2. वीरेश (22) - निवासी पासिन पुरवा (धाैरहरा)
3. संदीप कुमार (35) - निवासी बिंद्रा पुरवा (खनेवा)
4. देशराज (40) - निवासी खनेवा
5. अमित कुमार (26) -पासिन पुरवा (धाैरहरा)

हादसे से गांव में मातम, उजड़े परिवार
घटना के बाद के मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है। किसी की शादी को महज पांच महीने हुए थे, तो कोई अपने परिवार का एकलौता बेटा था। मृतकों के परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले बिंद्रापुरवा मजरा खनेवा मितौरा निवासी कुलदीप (26) अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे। उनका गौना भी नहीं आया था। घटना से उनके परिजन भारी सदमे में हैं। परिवार में ज्यादा खेती नहीं होने के चलते कुलदीप करीब दस वर्षों से गुजरात में काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार हादसे से एक दिन पहले सुबह उनकी फोन पर बात हुई थी। वहीं धौरहरा के मजरा पासिन पुरवा निवासी वीरेश (22) की शादी भी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी मौत के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो-कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले ही निकले थे एकलौते संदीप
बिंद्रापुरवा मजरा खनेवा मितौरा निवासी संदीप (33) करीब दो महीने पहले ही पहली बार काम करने के लिए घर से बाहर निकले थे। संदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी रेनू देवी और तीन बच्चे हैं। घटना के बाद माता-पिता का रो-रो-कर बुरा हाल है। उनका बड़ा बेटा सचिन 16 साल का है, जबकि हंसमुख सात और सबसे छोटा बेटा महज दस महीने का है। परिवार के पास तीन बीघा जमीन है, पूरा परिवार झोपड़ी में रहकर ही गुजर-बसर करता है। संदीप की मौत से पत्नी और बच्चों के सामने भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है। उधर खनेवा निवासी देशराज (40) के परिवार में पत्नी माधुरी और तीन बच्चे बब्लू (20), शैलेंद्र (25) और खुशबू (17) हैं। देशराज भी अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अब परिवार ने उन्हें भी खो दिया है। इसके अलावा दहला धौरहरा के मजरा पासिन पुरवा निवासी अमित कुमार (26) की मौत से भी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, उनकी एक बेटी है।


पीएम मोदी ने जताया शोक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मजदूरों की मौत पर शोक जताया। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम ने कहा कि गुजरात के कच्छ में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर से दुखी हूं। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed