फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Labourer dies after falling from shop roof in mandi

Kaithal News: मंडी में दुकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after falling from shop roof in mandi
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित नई अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरने के कारण बिहार निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक पूर्वी चंपारण जिले के ढाका भंडारण निवासी 30 वर्षीय कमलेश थे।
विज्ञापन

वे धान के सीजन में मजदूरी करने के लिए कैथल आए थे और रात को दुकान की छत पर सो रहे थे। इस दौरान वे अचानक नीचे गिर गए।
सिर के बल पक्के फर्श पर गिरने से गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने मजदूर का शव देखा तो अनाज मंडी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल कैथल भिजवाया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed