{"_id":"7770e86f0b8b35cf7db151a0a0cd5c86","slug":"and-for-years-was-the-murder-of-father-sobrn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर और सालों ने की थी सोबरन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर और सालों ने की थी सोबरन की हत्या
खुटार।
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चतुरपुर निवासी 28 वर्षीय सोबरनलाल की हत्या शुक्रवार रात उसके ससुर रामभरोसे, साले प्रेमचंद्र, सुरेंद्र और साढ़ू सिंधौली थाने के गांव पुल्लिया निवासी अशोक कुमार ने मिलकर की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए प्रेमचंद्र और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि सोबरनलाल छह माह पूर्व गांव की ही लड़की शारदा को अपने साथ ले गया था। शारदा के पिता रामभरोसे ने सोबरन आदि के खिलाफ लड़की को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में सोबरन और शारदा ने कोर्ट मैरिज कर ली। उसने कोर्ट में भी सोबरन के पक्ष में बयान दिए। कुछ दिन बाहर रहने के बाद शारदा और सोबरन अपने घर आकर रहने लगे थे। शारदा के मायके के लोग इससे खासे क्षुब्ध थे। शुक्रवार शाम सोबरन को गांव से बाहर बुलाया गया और वहीं उसकी हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह लोगों ने शव पड़ा देख सोबरन के परिवार के लोगों को खबर दी तो कोहराम मच गया।
सोबरन के पिता मेवाराम ने बहू शारदा के पिता रामभरोसे, भाई प्रेमचंद्र, सुरेंद्र और साढू अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार प्रेमचंद्र और सुरेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या किया जाना स्वीकार करते हुए हत्या में पिता और बहनोई अशोक का भी शामिल होना बताया। आरोपियों ने बताया कि शारदा को ले जाने के कारण वह लोग सोबरन से रंजिश रखते थे और योजना बनाकर उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों को जेल भेज दिया। रामभरोसे और अशोक घर से फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।