{"_id":"6af6ff79c59309d5f005cab8","slug":"a-bus-hit-3-cars-at-football-chowk-causing-a-traffic-jam-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-112283-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फुटबॉल चौक पर बस ने 3 कारों को मारी टक्कर, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फुटबॉल चौक पर बस ने 3 कारों को मारी टक्कर, जाम
Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
हादसे में तीनों कारों के टूटे शीशे, बाल बाल बचे कार सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। शुक्रवार सुबह 9 बजे फुटबॉल चौक पर एक बस ने लाल बत्ती पर खड़ी तीन कारों को पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
बस चालक ने दबाव कम होने से ब्रेक फेल होने को दुर्घटना का कारण बताया। वहीं, कार चालकों ने बस के तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और बस की आरसी जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे। हादसे के बाद फुटबॉल चौक और आसपास की सड़कों पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।