फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the murder in Abayn stress, Police Force

अभायन में हत्या के बाद तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 05 Nov 2015 08:02 PM IST
कांट।
कांट। Updated Thu, 05 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव अभायन में बुधवार की रात विवाद होने पर दबंगों ने 42 वर्षीय सुआलाल की घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करके हत्या कर दी थी। हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या और बलवा की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

अभायन गांव यादव बाहुल्य है और पीड़ित पक्ष लोहार जाति के हैं। क्षेत्र में उनके चार-पांच मकान हैं। आरोपी पक्ष काफी दबंग है। सुआलाल की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपी अपने घरों ताला डालकर फरार हो गए हैं। मृतक के भतीजे अनिल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शाम को उसके चाचा सुआलाल ने गांव के सुरेंद्र, महिपाल, हरिराम पुत्र बिहारी, पुष्पेंद्र पुत्र राजबहादुर, कल्लू पुत्र हरिराम के साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद सुआलाल से इनका विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े दस बजे पांचों लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर उसके घर में घुस आए। घर अंदर तख्त पर सुआलाल लेटे हुए थे। हमलावरों को देखकर सुआलाल अपनी जान बचाने के लिए छत पर भागे और पड़ोसी की छत पर कूदने का प्रयास किया, इसी बीच हमलारों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को तलाश किया, लेकिन वह अपने मकान में ताला डालकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 147,148, 452,302 के तहरत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नगदू यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed