फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of killing husband on step-daughter and son-in-law

सौतेली बेटी और दामाद पर पति की हत्या का आरोप

Sun, 09 Apr 2017 12:26 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing husband on step-daughter and son-in-law
हत्या का आरोप - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 थाना कांट के गांव सिमरिया शाहतपुर निवासी महिला ने सौतेली बेटी 
विज्ञापन

गुड्डी और दामाद पर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के 
आधार पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का 
भरोसा दिलाया है।
थाना कांट क्षेत्र के गांव सिमरिया शहतेपुर निवासी सदाप्यारी ने बताया कि उनके पति 
मटरूलाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से बेटी गुड्डी है, जो थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र 
के गांव जरिगवां निवासी हरिचंद्र को ब्याही है। सदाप्यारी ने बताया कि 60 वर्षीय पति को 
तीन माह पहले लकवा मार गया था। डेढ़ माह पहले दामाद हरिश्चंद्र उसके पति को 
इलाज के बहाने से अपने साथ गांव जरिगवां ले गए। आरोप लगाया कि 16 मार्च को 
दामाद ने पति से धोखे से आठ बीघा जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया। उसे चार 
दिन पहले पता चला कि वह पति को अपने बेटे अरविंद के साथ बुलाने गई तो उन लोगों ने 
उन्हें आने नहीं दिया। उसे शुक्रवार दोपहर पति की मौत की सूचना मिली। वह पति के 
शव को लेकर अपने गांव लौट आई। उसने पति की हत्या किए जाने का शक जाहिर 
करते हुए कांट पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ सदर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मटरूलाल बीमार थे। उन्हें रूहेलखंड अस्पताल में 

भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने शक जाहिर किया है, 
इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी पोस्टमार्टम में निकलकर आएगा, 
उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मटरू लाल की मौत बीमारी से बताई गई है। डॉक्टर के मुताबिक उसका वजन भी काफी कम था और फेफड़े खराब हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed