फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of carrying cash, jewelery robbery

नकदी, जेवर लूटकर युवती को ले जाने का आरोप

Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मदनापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मदनापुर। Updated Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of carrying cash, jewelery robbery
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मां ने नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

एसओ बोले घटना संदिग्ध,रिश्तेदार के साथ गई युवती
एएसपी के निर्देश पर गांव पहुंचे थाना इंचार्ज,की पड़ताल

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ लोगों पर बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर नकदी जेवर लूटने के साथ ही बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि युवती अपने रिश्तेदार के साथ गई है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दी गई तहरीर में बताया कि वह इस समय शाहजहांपुर में रहती है। उसका पुत्र और पुत्रवधू गांव में रहते हैं।  बृहस्पतिवार की रात 12 बजे छह लोग थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव स्थित उसके घर में घुस आए और उसके बेटे व बहू को बंधक बना लिया। आरोप है कि घर में रखे पचास हजार रुपये, दो जोड़ी झाले, एक सोने की जंजीर निकाल ली और उसकी 25 वर्षीय बेटी को जबरन अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसे घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह बेटे ने फोन पर दी। महिला ने बताया कि घर में जो लोग घुसे थे, उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। बेटे और बहू के कनपटी पर तमंचा रख दिया, इसलिए वे लोग घबरा गए। पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती अपने रिश्तेदार के साथ चली गई है। गांव के तमाम लोगों के भी इसी तरह के बयान है, अभी मामले की और गहराई से जांच की जा रही है। वहीं एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को गांव भेजा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed