फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accidental death of uncle , nephew injured

हादसे में मामा की मौत, भांजा घायल

Thu, 26 Feb 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of uncle , nephew injured
गोविंदगंज ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह बाइक-टेंपो की भिड़ंत में बाइक चालक 19 वर्षीय आकाश शर्मा उर्फ रजत की मौत हो गई, जबकि उनका भांजा 18 वर्षीय अश्वनी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। अश्वनी को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम कंपाउंड में रहने वाले कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मचारी बाबूराम शर्मा के मझिले बेटे आकाश मंगलवार की रात अपनी बड़ी बहन बिटोली देवी के घर मोहल्ला गदियाना में गए थे। देर हो जाने पर बिटोली ने आकाश को रात में अपने घर ही रोक लिया। बुधवार सुबह आकाश और उनका भांजा अश्वनी बाइक से डीएम कंपाउंड जाने को निकले। आकाश को किसी काम से जेल रोड स्थित अपने फूफा रंजीत शर्मा के यहां जाना था। बाइक आकाश चला रहा था। गोविंदगंज ओवरब्रिज से कचहरी की तरफ पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से टकरा गई। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया। आकाश और अश्वनी पुल की रेलिंग से टकरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। अशवनी की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

टेपों चालक मौके से फरार
स्टेशन की तरफ जा रहा तेज रफ्तार टेंपो भिड़ंत के बाद पलट गया। चालक टेंपो में फंस गया। मौक पर इकट्ठी हुई भीड़ ने टेंपो को सीधा करके चालक को निकाला और एक सवारियों को बाहर निकाला। मौका मिलते ही टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश बड़े भाई की वकालत में करते थे सहयोग
आकाश के बड़े भाई संजीव कुमार शर्मा कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस करते हैं। आकाश अपने भाई का काम में हाथ बंटाते थे। आकाश भाई के साथ-साथ प्राइवेट तौर पर कचहरी में काम भी कर लेते थे। पिछले साल आकाश ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। अगले वर्ष वह इंटर की परीक्षा का फार्म डालने वाले थे। आकाश का छोटा भाई मनोज रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में प्राइवेट नौकरी करता है।

बेटे की मौत से मां बेसुध
आकाश की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। मां रामदेवी बेटे की मौत से बेसुध हो गईं हैं। बहन बिटोली बार-बार यहीं कह रही है कि अगर आकाश को थोड़ी देर घर पर रोक लिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। बिटोली के बेटे अश्नी की भी हालत नाजुक बनी हुई है। वह भाई मौत और बेटे की चिंता में बेहाल है। अशवनी के पिता राधेश्याम वर्मा उनके साथ बरेली में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed