{"_id":"570e50ef4f1c1b0e4c4a6add","slug":"a-person-died-on-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत की रखवाली कर रहे युवक की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव चौरसिया में मंगलवार की रात खेत की रखवाली कर रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में चोट लगने से होना बताई गई है।
गांव चौरसिया निवासी रामबिहारी मिश्रा का 30 वर्षीय बेटा हरेराम मिश्रा मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर खेत की रखवाली के लिए निकला था। खेत पर गेहूं कटे पड़े थे। बुधवार की सुबह गांव के कुन्नू ने खेत पर बने मचान पर हरेराम को पड़ा देखा। उसके कान और मुंह से खून निकल रहा था। कन्नू ने इसकी सूचना हरेराम के परिवार वालों को दी। खेत पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई राधेश्याम ने शव को देखकर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि हरेराम की हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी संगीता और बेटी ललिता और श्रद्धा व बेटा शशांक है।
सिर पर किसी भारी वस्तु से किया गया वार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के सिर तकिया या कोई और वस्तु रखकर किसी भारी चीज से बार किया गया है, जिसकी वजह से सिर की चोट खुली नहीं है। जोरदार वार होने से मृतक के मुंह और कान से खून निकल आया है। हत्यारा बहुत शातिर लग रहा है। उसने हत्या के बाद शव को ठीक तरह से लिटा दिया।
विज्ञापन
गांव में चर्चा है कि सांप के काटने से हुई मौत
खेत पर हरेराम का शव मिलने के बाद गांव वालों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उसकी मौत शायद सांप के काटने से हुई है। इसी बात की चर्चा पूर गांव में हैं।
ग्रामीणों ने सांप के काटने से मौत होने की सूचना दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आने पर मामला गंभीर हो गया है। इसकी नए सिरे से जांच की जाएगी। परिवार वालों ने अभी तक किसी पर आशंका जाहिर नहीं की है।
- धर्मेंद्र सिंह, एसओ अल्हागंज