फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A family of six people injured in vehicle collision

वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के छह लोग घायल

Tue, 24 Nov 2015 11:29 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
A family of six people injured in vehicle collision
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति उनके तीन बच्चे और एक किशोरी गंभीर घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव सोका नगला निवासी गुरवचन सिंह की ससुराल खीरी जनपद के गांव फरधान में है। वह अपनी पत्नी सतेंद्र कौर, बहन अमन कौर और तीन छोटे बच्चों के साथ मंगलवार को नानकमता गुरुद्वारा आए थे। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वह कार से ससुराल आ रहे थे। रात साढ़े आठ बजे खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव सिहुरा के पास उनकी कार में अज्ञात वाहन में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।

तेज धमाके की आवाज सुनकर गांव सिहुरा के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पाकर एंबुलेस चालक मौके पर पहुंचा और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed