फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Death in truck and container clash, two injured

ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Tue, 04 Aug 2015 08:17 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 04 Aug 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
 कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार की सुबह ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला सेनपुर निवासी तस्लीम का दस टायरा ट्रक है। सोमवार की रात वह ट्रक चालक मोहल्ला मदारपुर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद शावेज और हेल्पर आमिर के साथ कागज लादकर मुंबई के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव उदरापुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटनेर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक शावेज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तस्लीम और आमिर घायल हो गए। हादसे में कंटेनर चालक जनपद जालौन के सिरसा निवासी मान सिंह और इसी क्षेत्र के गांव खडग़ोईपुरवा निवासी हेल्पर इंदर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के घर हादसे की सूचना देने के बाद सभी को अस्पताल भेजा। मृतक शावेज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हादसे का कारण किसी एक गाड़ी के ड्राइवर को नींद आ जाना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिवार वाले शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


जीप की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
जलालाबाद। मंगलवार सुबह करीब दस बजे कटरा फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर बाला जी धाम के सामने एक बाइक डग्गामार जीप से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक कई फिट हवा में उछल गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रौली बौरी निवासी इसरार का 17 वर्षीय पुत्र ईशाक इसी हाईवे स्थित एक ढाबे पर काम करता है, जबकि चार दिन पहले फर्रुखाबाद के उगरपुर निवासी तथा ढाबा मालिक सर्वेश का 25 वर्षीय साला अजय यहां आया हुआ था। सुबह करीब दस बजे ये दोनों बाइक से जलालाबाद को चले। ये दोनों शाहजहांपुर वाली रोड से कटरा हाईवे को जोड़ने वाले कच्चे रोड से जैसे ही हाईवे पर पहुंचे फर्रुखाबाद की ओर से तेज स्पीड आ रही डग्गामार जीप से भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद बाइक कई फिट ऊपर हवा में लहराने के बाद रोड पर आकर गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक जीप लेकर भाग गया। दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed