{"_id":"5cd5b996bdec2207514f28e6","slug":"91557510550-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत के बबलू की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीलीभीत के बबलू की हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव महमदपुर भजा निवासी बबलू कश्यप की हत्या के आरोपी को निगोही पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है। हत्यारोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बीसलपुर के गांव महमदपुर भजा निवासी बबलू कश्यप का शव निगोही पुलिस ने दो मई को गांव ईशापुर के पास अज्ञात के तौर पर बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। आठ मई को बबलू की शिनाख्त उसकी मां मायादेवी और पत्नी सोनी ने कपड़े और फोटो देखकर की थी। सोनी ने ही पति के दोस्त गांव के ही रहने वाले हरिपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक की पत्नी का कहना था कि एक माह पहले हरिपाल का पति से झगड़ा हो गया था, इसी रंजिश मेें उसने पति की हत्या की है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी, बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने डडिया चौराहे के पास से हत्यारोपी हरिपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके दोस्त बबलू ने उसे अपनी पत्नी के साथ एक बार आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस पर बबलू ने उसे व अपनी पत्नी को पीटा था, इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसने दोस्त बबलू की हत्या कर दी और शव निगोही क्षेत्र के गांव ईशापुर के पास खेत मेें फेंक दिया। हत्यारोपी ने बताया कि उसने बबलू को पहले नशीला पदार्थ दिया, जब वह बेहोश हो गया तो गमछे से उसका गला कसकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस हत्यारोपी के उस बयान से इत्तेफाक नहीं रख रही है, जिसमें उसने कहा कि बबलू ने उसे अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस का मानना है कि यदि ऐसा होता तो मृतक की पत्नी हरिपाल के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज कराती और उसे बचाने के लिए कोई न कोई बहाना जरूर करती।
हरिपाल व बबलू कश्यप आठ वर्ष पुराने दोस्त थे। यह दोनों ट्रेन या बस में यात्रियों से मित्रता का नाटक करके चाय में नशीला पदार्थ मिला कर पिला देते थे और यात्री के अचेत हो जाने पर उसका सामान लूट लेते थे। बरेली जीआरपी दोनों को जहरखुरानी में जेल भेज चुकी है। इन दोनों ने एक मई को सीतापुर निवासी शिवकुमार को जहखुरानी का शिकार बनाया। उससे लूटा गया बैग व मोबाइल भी बबलू की हत्या करके उसके शव के पास डाल दिया। ताकि पुलिस सीतापुर में उलझी रहे। मृतक की शिनाख्त होने पर घटना का वर्कआउट करने में आसानी हो गई।
विज्ञापन
दलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक