फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भट्ठा मालिक की पत्नी की हत्या का मामला, रिपोर्ट दर्ज

भट्ठा मालिक की पत्नी की हत्या का मामला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 May 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक की पत्नी की हत्या का मामला, रिपोर्ट दर्ज
कलान(शाहजहांपुर)। संपत्ति विवाद में वृद्ध मां की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी परिवार वाले खुदकुशी की बात पर अड़े रहे। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोई तहरीर नहीं दी। इसके बाद थानाध्यक्ष की ओर से मामले में पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन भर मामले को लेकर थाने में गहमा-गहमी रही। मृतका के पति और पुत्रों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। यह लोग खुदकुशी की बात पर अड़े रहे। रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कलान कस्बे में बदायूं-फर्रुखाबाद रोड स्थित ईंट भट्ठा व्यापारी रामकिशन गुप्ता उर्फ मम्मा की पत्नी आशा गुप्ता (62) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में घर के बरामदे में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि आशा गुप्ता मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसे में डिप्रेशन के चलते उन्होंने खुदकुशी की है। हालात कुछ और ही बयां कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाली रिपोर्ट आई। आशा गुप्ता के गले पर निशान मिले। शरीर पर गुम और खुली चोटों के निशान भी थे। गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। यह बात भी सामने आई कि संपत्ति में बंटवारे को लेकर आशा के पुत्र गुड्डन और पीके गुप्ता से रविवार रात उनका झगड़ा और मारपीट भी हुई थी। आशा ने जीवित रहते बंटवारे से इंकार कर दिया था। इससे पहले भी संपत्ति बंटवारे का विवाद थाने पहुंच चुका था। रविवार रात यूपी 100 भी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। यह लोग खुदकुशी की बात पर अड़े हुए हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। मृतका के मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। ऐसे में पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। परिवार वाले भले खुदकुशी का दावा करें। पुलिस की ओर से मामले में पोस्टमार्टम के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
- सुभाष चंद्र शाक्य, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed