फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता ने फांसी लगा जान दी

विवाहिता ने फांसी लगा जान दी

Fri, 22 Feb 2019 12:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगा जान दी
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खालसा में बुधवार देर शाम पति से नाराज विवाहिता ने घर के कमरे को अंदर से बंद कर कुंडे के सहारे फंदा लगा लटक कर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। उधर, सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़की को मारकर लटका देने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी बल सिंह की शादी करीब एक साल पहले जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर निवासी रामनरेश की बेटी रीता 22 से हुई थी। बताते हैं बल सिंह की रीता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे रीता नाराज थी दोपहर के समय बल सिंह किसी काम से मदनापुर चला गया और उसका पिता खेत पर चला गया। बल सिंह की माता भी अपने मायके में थी। घर में कोई मौजूद न होने पर शाम के समय रीता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अंगौछे का फंदा बनाकर कुंडे से लटक गई। शाम करीब आठ बजे जब बल सिंह घर लौटा तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर सीओ शिव प्रसाद दुबे सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। इस मामले में मृतका के भाई बबलू की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका बहनोई बल सिंह दहेज में बाइक व भैंस की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। वह लोग उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। जिसके चलते बहनोई ने उसकी बहन को मारकर कार्रवाई से बचने को उसे कुंडे में लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed