फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहजहांपुर। एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मिर्जापुर व रोजा पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों बदमाश कोर्ट में पेश किए गए जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मिर्जापुर थाना इंचार्ज सुधाकर पांडेय ने बताया कि कस्बे के मुनेश्वर का पुत्र रविंद्र छह नवंबर 2017 को एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के पिता ने उसके विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उम्र और डॉक्टरी परीक्षण के अनुसार उसके विरुद्ध दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी। लेकिन आरोपी रविंद्र पुलिस गिरफ्त से बाहर था। करीब सवा साल से फरार चल रहे नामजद आरोपी रविंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार दोपहर आरोपी के अपने घर होने की जानकारी पर पुलिस ने छापा मार उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इधर, थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार रात जमुका तिराहे के पास गश्त के दौरान गैंगस्टर में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी शहर कोतवाली के मोहल्ला मघईटोला निवासी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद करने का दावा किया हैं। तनवीर के खिलाफ थाना रोजा, सेहरामऊ दक्षिणी, सिंधौली, निगोही, सदर बाजार कोतवाली में विभिन्न धाराओं में 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed