फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वीडियो बनाने से मना करने पर छात्रा को घेरा

वीडियो बनाने से मना करने पर छात्रा को घेरा

Sun, 27 Jan 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
वीडियो बनाने से मना करने पर छात्रा को घेरा
वीडियो बनाने से मना करने पर छात्रा को घेरा
विज्ञापन

बंडा (शाहजहांपुर)। गणतंत्र दिवस पर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य कर रही छात्रा ने एक छात्र को वीडियो क्लिप बनाने से मना किया तो आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया। इस पर छात्रा ने छात्र की पिटाई कर दी।
गणतंत्र दिवस पर एक स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता के दौरान एक छात्रा ने अपनी प्रस्तुति के दौरान स्कूल के छात्र को वीडियो क्लिप बनाने से मना कर दिया, इससे छात्र नाराज हो गया। शिक्षकों ने उसे कार्यक्रम से निकाल दिया। नाराज छात्र ने कार्यक्रम के बाद घर जा रही छात्रा को रास्ते में रोका तो छात्रा ने आरोपी की पिटाई कर दी। इस पर छात्र ने मोबाइल से काल कर अपने तीन दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया और छात्रा से अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद छात्रा ने घर जाकर मामले की जानकारी दी तो रविवार को परिवार के लोग छात्रा को लेकर थाने आए और नामजद तहरीर दी। जानकारी पाकर आरोपियों के परिवार के लोग कई समर्थकों के साथ थाने आ पहुंचे। काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। छात्रा कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया मामला छेड़छाड़ का नहीं है। केवल मारपीट हुई है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed