फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसों में छात्र की मौत, बाइक सवार घायल

हादसों में छात्र की मौत, बाइक सवार घायल

Mon, 15 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
हादसों में छात्र की मौत, बाइक सवार घायल
फोटो-22, पोते निखिल की मौत पर रोती बिलखती दादी रामप्यारी व अन्य।
विज्ञापन


हादसे में छात्र की मौत, दूसरे में बाइक सवार घायल
निगोही के मिश्रीपुर में पिकप ने छात्र को मारी टक्कर
सिंधौली में टेंपो की चपेट में आया बाइक सवार युवक

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/निगोही।
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में कक्षा पांच के छात्र की पिकप की टक्कर से मौत हो गई, वहीं टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकप को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी सोने कश्यप का आठ वर्षीय पुत्र निखिल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। निखिल अपने घर से पढ़ने के लिए सोमवार सुबह नौ बजे चला। वह गांव के ही निकट बालाजी मंदिर के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पार कर रहा था। इसी बीच निगोही की ओर से शाहजहांपुर की ओर जा रही पिकप ने निखिल को टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने लहूलुहान निखिल को उठाया और निगोही सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप को गिरगिचा चीनी मिल के पास कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की दादी रामप्यारी, मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई अनूप, करन, बहन संध्या के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन

इधर, रविवार देर रात सिंधौली में पेट्रोल पंप के सामने टेपों की चपेट में आकर चककंधऊ निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय नलकूप सिंह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था इस कारण सिर मेें भी काफी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed