फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मोबाइल दुकान से नकदी सहित चार लाख की चोरी

मोबाइल दुकान से नकदी सहित चार लाख की चोरी

Wed, 20 Dec 2017 07:01 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से नकदी सहित चार लाख की चोरी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात केरूगंज चौराहे के पास चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से नकदी सहित ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह मामले की जानकारी होने पर व्यापारियों व पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व खोजी कुतिया लूसी के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसे चार लाख की चपत लगी है। ञ
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी आशीष कुमार गुप्ता की केरूगंज चौराहे के पास भोलानाथ फाटक के पीछे गैलरी में दुकान है। यहां पर और भी कई दुकानें हैं। रात में किसी समय चोर पड़ोस की दुकानों के सहारे छत पर चढ़कर गैलरी में आए और यहां आशीष की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने यहां से सेमसंग, लावा, स्पाइस, नोकिया कंपनी के मोबाइल चोरी कर लिए और 70 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ले गए। सुबह जब आशीष व अन्य व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूट पड़े हैं और अंदर मोबाइल के डिब्बे आदि बिखरे पड़े हैं। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल गायब थे और नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल भी पहुंच गए और मामले की पड़ताल की। बाद में सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने भी खोजी कुतिया लूसी व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसे चोरों ने चार लाख रुपये की चपत लगाई है। व्यापारियों का कहना था कि जल्द से जल्द चोरी की वारदात का पर्दाफाश होना चाहिए। इस घटना से व्यापारी दहशत में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed