फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth arrested for smuggling smack.

Delhi NCR News: स्मैक की तस्करी में युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
बाहरी जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने स्मैक की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पहचान 32 साल के मंगोलपुरी निवासी विक्की के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को सेल की टीम को सूचना मिली कि मंगोलपुरी इलाके में एक युवक स्मैक की खेप लेकर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मंगोलपुरी की गली नंबर नौ में पहुंची, जहां विक्की काले रंग का पॉलीथिन बैग ले जाते हुए पकड़ा गया। वजन करने पर उसके पास से बरामद नशीला पदार्थ 134.61 ग्राम स्मैक निकला। पुलिस उससे पूछताछ कर नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed