{"_id":"5952562e4f1c1b333c8b45a0","slug":"91498568238-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, जमकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर भिड़े पति-पत्नी, जमकर मारपीट
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहापुर)। मायके जाने से रास्ते में रोके जाने पर एक महिला की पति से तकरार हो गई। बात बढ़ने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत तो हुआ, मगर महिला अपने मायके चली ही गई।
खुटार के मोहल्ला नरायनपुर निवासी एक युवती का मायका शाहाबाद कसबे में है। मंगलवार को पति किसी काम से घर से गया था। पति की गैर मौजूदगी में पत्नी बैग तैयार कर मायके के लिए निकल पड़ी। पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी युवक को दी, लेकिन इस बीच उसकी पत्नी मैजिक पर बैठकर पुवायां के लिए निकल चुकी थी। पति ने अपने एक दोस्त को बाइक लेकर बुला लिया और पीछा कर मैजिक को गांव बितौनी के पास रुकवा लिया। युवक ने पत्नी से वापस घर चलने को कहा, लेकिन युवती मायके जाने पर अड़ गई। इस पर दोनों में मारपीट होने लगी। मैजिक में बैठे यात्रियोें ने बमुश्किल दोनों को समझाकर शांत किया। पत्नी ने मायके नहीं जाने देने पर रिपोर्ट दर्ज करा देने की धमकी दी तो पति घर लौट गया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई।