{"_id":"6a8f4e3224a9060a66069459","slug":"eight-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-an-ambulance-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184036-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एंबुलेंस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एंबुलेंस की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
साइकिल से जाते समय अचानक असंतुलित होकर एंबुलेंस के आगे गिरा बालक, सिर के ऊपर से गुजर गया पहिया
महराजगंज। मेडिकल मोबाइल यूनिट की एंबुलेंस की चपेट में आने से बुधवार की शाम 4:30 बजे आठ वर्षीय बालक गुलाम गौस पुत्र हिमायत की मौत हो गई। हादसा घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में हुआ। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेन रोड से पूरब जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर गोपाला गांव स्थित बंद पड़े पुराने अस्पताल के समीप मेडिकल मोबाइल यूनिट की एंबुलेंस खड़ी थी। बताया जा रहा है कि चालक ने एंबुलेंस स्टार्ट कर आगे बढ़ाया। इसी दौरान सामने से साइकिल चलाकर अकेले आ रहा गुलाम गौस अचानक असंतुलित होकर एंबुलेंस के आगे गिर पड़ा। उसका सिर एंबुलेंस के पहिये के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तत्काल बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।