फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenage girl climbs 100-foot-high tower near police station, insisting on summoning her boyfriend.

Ballia News: प्रेमी को बुलाने की जिद में थाने के पास 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी

Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl climbs 100-foot-high tower near police station, insisting on summoning her boyfriend.
रेवती (बलिया)। एक किशोरी बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कस्बे में स्थित थाने के पास सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसके प्रेमी की तलाश कर ले आई। तब करीब पांच घंटे बाद किशोरी उतरी।
विज्ञापन

सुबह लोगों की नजर टावर पर चढ़ी किशोरी पर पड़ी तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किशोरी को मोबाइल फोन के जरिये समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

उसने अपने प्रेमी को बुलाने की मांग की। करीब आठ बजे बारिश शुरू हो गई लेकिन किशोरी टावर पर ही बैठी रही। भीगने के कारण उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पुलिस उसके प्रेमी को ढूंढ़कर ले आई और टावर के पास स्थित एक मकान की छत पर ले गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने लाउडहेलर के जरिये किशोरी से उतरने की अपील की। इसके बाद प्रेमी ने भी कई बार उतरने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह के नायब तहसीलदार भोला शंकर राय की मौजूदगी में लगातार समझाने के बाद किशोरी टावर से उतर आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed