फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mughalsarai Station House Officer (SHO) accused of slapping the state general secretary of Sardar Sena 50 times and kicking him with boots at the police station.

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाल पर सरदार सेना के प्रदेश महामंत्री को थाने में 50 थप्पड़ और बूट से मारने का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mughalsarai Station House Officer (SHO) accused of slapping the state general secretary of Sardar Sena 50 times and kicking him with boots at the police station.
सुनील कुमार पटेल, घायल, संवाद
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में विवाहिता की मौत के मामले में पैरवी करने पहुंचे सरदार सेना के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार पटेल ने कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह पर मारपीट और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। सुनील का आरोप है कि कोतवाल ने उन्हें 50 थप्पड़ मारे और सीने पर बूट से प्रहार किया। इससे उनकी नाक की हड्डी टूटने के साथ शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव निवासी युवती की शादी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरा गांव में हुई थी। अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मंगलवार को मौत हो गई। सुनील कुमार पटेल ने बताया कि मृतका के परिजन उनके परिचित हैं। वह नारायणपुर-चुनार क्षेत्र के रहने वाले हैं और रामनगर में रहते हैं। मृतका के परिजनों ने उन्हें घटना की जानकारी देकर मुगलसराय कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि वह तहरीर लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह से मिले। कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही। सुनील ने रिपोर्ट आने में चार-पांच दिन लगने की बात कहते हुए कार्रवाई के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात पर कोतवाल विजय प्रताप नाराज हो गए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के मुताबिक, इस दौरान वहां मौजूद एक युवक मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहा था, जिसे वह नहीं जानते थे। आरोप है कि वीडियो बनाने की बात पर कोतवाल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील का आरोप है कि जाति सूचक शब्द को इस्तेमाल करते हुए उन्हें करीब 50 थप्पड़ मारे और सीने पर बूट से प्रहार किया गया। पिटाई से उनकी नाक की हड्डी टूट गई और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
सुनील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने चालान में चालान में लिखा है कि बातचीत के दौरान वह आक्रोशित हो गए और अपना सिर दीवार में मारकर घायल कर लिया। उन्होंने कोतवाली परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि सोशल मीडिया से घटना की जानकारी मिली थी। सुनील कुमार पटेल ने मारपीट और जातिगत टिप्पणी का आरोप लगाया था। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह से कराई गई तो पता चला कि महिला की मौत के मामले में पैरवी के लिए सुनील पटेल थाना परिसर पहुंचे थे।

सुनील अभद्र और आक्रामक व्यवहार कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगे। इस आधार पर उनके खिलाफ 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इसी दौरान उनकी नाक में चोट लगने से रक्तस्राव हुआ। जांच में जातिसूचक टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई है। एएसपी ने बताया कि एसपी ने कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed