फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो पक्षों में मारपीट, 14 लोग घायल

दो पक्षों में मारपीट, 14 लोग घायल

Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, 14 लोग घायल
निगोही (शाहजहांपुर)। क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो गांव के लोगों के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष के 14 लोग घायल हो गए। घायलों को निगोही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर सीओ सदर व तिलहर एसडीएम ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। मामला दो संप्रदायों का होने की वजह से सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव धरायूं निवासी शरदबीर, मनोज, चंदन, जितेंद्र, राजेश 20 मार्च को दोपहर एक बजे गांव धरायूं के पास पश्चिम गांव दुर्जनपुर से सटे सूखे तालाब में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। गांव दुर्जनपुर निवासी मोबीन, दिलशाद, गुड्डू, लियाकत आ गए और यह कहकर खेलने से मना कर दिया कि यह मैदान मेरा है। यहां हम खेलेंगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया लेकिन कुछ लोगों ने बाद में समझौता करा दिया। लेकिन गांव दुर्जनपुर के लोगों में टीस बनी रही। 21 मार्च को शाम 5:30 बजे शरदवीर निगोही में रह रहे अपने ताऊ सोनपाल से होली मिलकर अपने घर जा रहा था। वह गांव दुर्जनपुर के निकट क्रिकेट मैदान के निकट पहुंचा ही था, तभी मोबीन, दिलशाद, लियाकत, शेर मोहम्मद समेत 12 लोगों आ गए और शरदवीर को पीटने लगे। यह खबर गांव धरायूं के लोगों को लगी, तो वह भी लाठी-डंडा, बांका, भाला लेकर आ गए और दुर्जनपुर के लोगों से मारपीट करने लगे। इस झगड़े में गांव धरायूं निवासी सुरेंद्र, बड़काई, शरदवीर, जितेंद्र, परसराम, चंदन समेत छह लोग और गांव दुर्जनपुर निवासी मोहम्मद अली, मोहम्मद शेर, रूबी, मोबीन, दिलशाद, सानू, नफीसा, लियाकत समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को निगोही सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गांव धरायूं निवासी संतोष की दी तहरीर पर गाव दुर्जनपुर निवासी मोबीन, दिलशाद, शेर मोहम्मद, लियाकत समेत 12 लोगों और गांव दुर्जनपुर निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी शांती की दी तहरीर पर गांव धरायूं निवासी शरदवीर, संतोष, जितेंद्र, सुरेंद्र, बड़काई, सुनील, राकेश, परसराम समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर देर रात सीओ सदर परमानंद पांडेय, तिलहर एसडीएम पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनी और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एहतियातन गांव दुर्जनपुर में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर से गांव दुर्जनपुर में पीएसी तैनात कर दी गई है। माहौल ठीक है। दो पक्षों में क्रिकेट मैच को लेकर झगड़ा हो गया था। मुकदमा लिखाने वाले एक दोनों पक्ष एक ही समुदाय के है और दोनों ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर सिह, थानाध्यक्ष निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed