{"_id":"5c3dca51bdec227330556ae1","slug":"81547553361-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ गए खुटार के वृद्ध की प्रयागराज में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंभ गए खुटार के वृद्ध की प्रयागराज में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ गए खुटार के वृद्ध की प्रयागराज में मौत
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के गांव मलिका के एक वृद्ध की कुंभ में साथ के लोगों से अलग हो जाने के बाद मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
गांव मलिका, सिल्हुआ, खंडसार आदि के श्रद्धालु एक बस बुक कर 13 जनवरी को प्रयागराज गए थे। सभी का 14 जनवरी को कुंभ में स्नान करने का कार्यक्रम था। गांव मलिका निवासी 72 वर्षीय मुरारीलाल भी प्रयागराज गए थे। वहां पहुंचने के बाद वह मेले की भीड़ में साथियों से अलग हो गए। बस ले जाने वाले लोगों ने मुरारीलाल के पुत्र वासुदेव को जानकारी दी तो वासुदेव 14 जनवरी को पिता की तलाश करने कुंभ गया था।
मंगलवार को मुरारीलाल का शव प्रयागराज जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में रोड के किनारे पड़ा मिला। पुलिस को उनके पास मिले पर्स से खुटार के सराफा व्यापारी की रसीद मिली। पुलिस ने सराफा व्यापारी को सूचना दी तो सराफा व्यापारी ने मुरारीलाल के घर जानकारी दी। कुंभ में मौजद मृतक के पुत्र वासुदेव को पिता का शव मिलने की जानकारी दे दी गई है। वह नवाबगंज थाने भी पहुंच गया है और पिता के शव की शिनाख्त कर ली है। मुरारीलाल की मौत से पत्नी लौंगश्री सहित परिवार के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
---