फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Auto-rickshaw overturns after being hit by a car on Bilaspur-Pataudi Road; women injured

Gurugram News: बिलासपुर पटौदी रोड पर कार की टक्कर से ऑटो पलटा, 10-12 महिलाएं घायल

Sat, 24 Oct 2026 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw overturns after being hit by a car on Bilaspur-Pataudi Road; women injured
पटौदी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की, घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर पटौदी रोड पर शनिवार रात नेक्सान कार सवार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और उसमें सवार 10-12 महिलाएं व चालक घायल हो गए। ये सभी महिलाएं टीवीएस वेयरहाउस ऊंचा माजरा में काम करती थीं। वे ड्यूटी के बाद अपने गांव नानू कला लौट रही थीं।

यह हादसा शनिवार रात लगभग पौने 8 बजे पटौदी बाईपास के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नेक्सान कार सवार ने सवारी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय सवारी ऑटो में वेयरहाउस से काम कर लौट रही 10-12 महिलांए मौजूद थी। इन सभी के साथ ही ऑटो चालक को भी हादसे में चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बाईपास से गुजर रहे वाहनों में सवार लोग यहां रुके और मदद करने लगे। घायलों को अलग-अलग गाड़ियों में आस-पास के निजी व सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार हादसे के बाद कार चला रहा युवक अपनी कार को यहीं छोड़कर भाग गया। घायलों में रेनू (42), संगीता (30) और रामरति (39) शामिल हैं। इन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घायलों में राधा (36), सरिता (35), ज्योति (35), सुरेश देवी (50) और दूरबीन शामिल हैं। राधा गोरियावास की निवासी हैं, जबकि सरिता और ज्योति नानू कला की और सुरेश देवी और दूरबीन खानपुर की रहने वाली हैं। इन सभी को पटौदी के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उन्हें सामान्य चोटें आई हैं।



पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पटौदी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों के बयान लेकर पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed