{"_id":"6adcecac8f7c0e082a0d93f0","slug":"mr-arrested-with-2770-drunk-capsules-and-tablets-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-145999-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ एमआर गिरफ्तार
Sat, 24 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने कुमाऊं क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष बनबसा विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनुषपुल चौकी के पूर्वी छोर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ग्राम महोलिया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी विक्रम सिंह (35) के कब्जे से 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने औषधि निरीक्षक चंपावत को मौके पर बरामद दवाओं की तकनीकी जांच व पहचान कराया। औषधि निरीक्षक की पुष्टि के आधार पर आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दवाइयों की आड़ में कुमाऊं में नशीली गोलियों की सप्लाई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एमआर था। आरोपी ने स्वयं को डी. फार्मा धारक बताया। उसने कुमाऊं क्षेत्र में दवाइयों की आड़ में नशीली गोलियों की सप्लाई करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने दवाइयां पीलीभीत निवासी डिस्ट्रीब्यूटर मोहम्मद कामरान से खरीदने की बात बताई। पुलिस अब दवाइयों की खरीद-फरोख्त के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लग गई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जांच जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,770 नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत