फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सिपाही निलंबित, चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू

सिपाही निलंबित, चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिपाही निलंबित, चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू
शाहजहांपुर। पत्रकार से अभद्रता करने के मामले में शिकायत मिलने पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बहादुरगंज चौकी के सिपाही अजय चौधरी को निलंबित कर दिया है। वहीं चौकी इंचार्ज रोहित सिंह के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एक समाचार एजेंसी से जुड़े राजीव शर्मा शुक्रवार को एक शस्त्र पत्रावली का पता करने के लिए सदर कोतवाली की बहादुरगंज चौकी गए थे। शर्मा का आरोप है कि वहां पर मौजूद सिपाही अजय चौधरी ने उनसे सवाल-जवाब करते हुए बाहर निकल जाने को कहा। इस पर उन्होंने एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद भी सिपाही ने दोबारा उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। राजीव शर्मा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों को साथ लेकर शनिवार को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा से मिले और चौकी इंचार्ज रोहित सिंह व सिपाही अजय चौधरी के निलंबन की मांग की। जिस पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया और चौकी इंचार्ज रोहित सिंह के खिलाफ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एएसपी सिटी ने बताया कि सिपाही अजय चौधरी को प्रथम दृष्टतया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। चौकी प्रभारी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed