फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर पूर्व कोटेदार को लगाई दो लाख की चपत

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर पूर्व कोटेदार को लगाई दो लाख की चपत

Thu, 04 Oct 2018 07:08 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनाकर पूर्व कोटेदार को लगाई दो लाख की चपत
क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर पूर्व कोटेदार को लगाई दो लाख की चपत
विज्ञापन

सोने की चेन और छह अंगूठियां लेकर हो गए फरार
रूमाल में सीमेंट की गिट्टियां बांधकर थमा दीं, पुलिस ने किया मौका मुआयना

फोटो-24, पीड़ित लज्जाराम सक्सेना
फोटो-25,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जालसाजों की फुटेज।

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर दो जालसाजों ने बृहस्पतिवार खन्नौत मोक्षधाम रेलवे क्रासिंग के पास पूर्व कोटेदार से सोने की चेन और छह सोने की अंगूठी उतरवा लीं और बाइक से भाग गए। इससे कोटेदार को दो लाख रुपये की चपत लगी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लालातेली बजरिया निवासी पूर्व कोटेदार लज्जाराम सक्सेना खन्नौत मोक्षधाम रेलवे फाटक के पास भगवान शिव के मंदिर की पुताई के संबंध में मंदिर पर पुजारी हरिओम से बात करने स्कूटी से गए थे। पुजारी से वह बात कर ही रहे थे, इसी बीच एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के उस पार क्राइम ब्रांच के अधिकारी बुला रहे हैं। वह उसकी बात पर भरोसा करके जैसे ही उसके पास पहुंचे, तभी उसने गले में पड़ी चेन की ओर देखते हुए कहा कि यह क्या है और इस तरह से चेन पहने और उंगलियों में भी अंगूठी पड़ी हैं, जानते नहीं कि चेकिंग चल रही है। इनको उताकर जेब में रख लो। इस पर जब उसने चेन और अंगूठियां उतारकर पेंट की जेब में रखी, तभी उसने कहा कि ऐसे नहीं रूमाल में बांधकर रख लो, जब उसने रूमाल में बांधकर जेब में रखने की कोशिश की, तभी एक जालसाज ने अपनी जेब से कागज निकाला और उसके हाथ से रूमाल लेकर कागज में रखकर दबाकर दे दिया और कहा जेब में रख लो। रूमाल एक जालसाज के हाथ में देते ही दूसरे जालसाज ने एक सेकेंड के लिए अपनी बातों में उलझा लिया, इतने में सफाई से दूसरे जालसाज ने रूमाल वाला कागज बदल दिया और चलते बने, वह क्रॉसिंग पार करके जैेसे ही दोबारा मंदिर के पास पहुंचे और जेब से कागज को निकाला तो उसमें सीमेंट की गिट्टियां रखी हुईं थीं। यह देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की लेकिन जालसाज जा चुके थे। पीड़ित पूर्व कोटेदार ने बताया कि जालसाज छह अंगूठी और एक सोने की चेन ले गए, जिनकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये है।

गुरूनानक कन्या पाठशाला के सीसीटीवी में दिखी फुटेज
पूर्व कोटेदार से जालसाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की कोठी के सामने से हथौड़ा चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते से गुजरे तो उनकी फुटेज गुरूनानक कन्या पाठशाला के गेट पर सड़क की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पल्सर बाइक से दो लोग जाते हुए दिख रहे हैं, जिनमें एक हेलमेट लगाए है और दूसरा बाइक पीछे बिना हेलमेट के बैठा है। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर जालसाजों की सुरागरसी में लग गई है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकीं हैं जालसाजी की घटनाएं
शहर में जालसाजों का गिरोह काफी समय से काम कर रहा है लेकिन अब तक पुलिस जालसाज गिरोह के किसी भी सदस्य को पकड़ नहीं पाई है। 12 नवंबर 2017 को जालसाजों ने शहर के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी कुसुमकांती वाजपेयी के जेवर चौक कोतवाली के क्षेत्र में बैरी चौकी के पास उतरवा लिए थे। इस घटना के करीब एक माह बाद जालसाजों ने दूसरी वारदात को अंजाम देते हुए कलक्ट्रेटकर्मी श्यामा देवी को खिरनीबाग चौराहे के पास जालसाजी का शिकार बना लिया था। बंडा के दो व्यापारियों को भी जालसाज इसी तरह से लाखों की चपत लगा दी। पुवायां के बुक सेलर को भी रेलवे स्टेशन रोड पर लाखों की चपत लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मिल गई एक अंगूठी
पुलिस ने मौका मुआयना किया तो सड़क किनारे वहीं पर पूर्व कोटेदार की एक अंगूठी मिल गई, जबकि पांच अंगूठी और सोने की चेन लेकर जालसाज भाग गए।

पूर्व कोटेदार के साथ हुई घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, जालसाजों की फुटेज मिली है, उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed