{"_id":"5b12be8c4f1c1bda6e8b5e1e","slug":"81527955084-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की नाक काटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की नाक काटी
Updated Sat, 02 Jun 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज लोभी ससुरालियों ने विवाहिता की नाक काटी
पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की नाक काट ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, ससुर, जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ अंग-भंग करने व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना कटरा के गांव रेहरा निवासी गेंदनलाल ने पुलिस को बताया कि उसने दस माह पहले पुत्री मुन्नी देवी का विवाह तिलहर के गांव बंधा गौंटिया निवासी सोवरन के साथ किया था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन पुत्री को दहेज में एक लाख रुपये नकद व बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 31 मई को ससुरालीजनों ने पुत्री की धारदार हथियार से नाक काट दी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सोवरन, ससुर लालाराम, जेठ अवधेश व संतोष सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।