फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार ठगे

रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार ठगे

Wed, 06 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार ठगे
fraud
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कलान थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर निवासी रिंकू उर्फ सत्येंद्र कुमार ने कस्बे के दो युवकों पर रोडवेज में चालक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिर्जापुर को दिए प्रार्थना पत्र में रिंकू ने कहा कि मिर्जापुर निवासी दो युवकों ने उससे रोडवेज में चालक पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को 25 हजार रुपये लिए थे। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगवाने पर उसने दोनों युवकों से 28 नवंबर को अपने रुपये वापस मांगे, तभी युवकों ने उसे गालियां देते हुए कहा कि रुपये अधिकारी ले गए हैं। वह रुपये वापस नहीं कर सकते। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में लगाए गए आरोप सिद्ध हो जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed